Headlines
Loading...
Tik Tok App का मालिक कौन है? और यह किस देश का है? कमाई ?

Tik Tok App का मालिक कौन है? और यह किस देश का है? कमाई ?

 यहाँ मै आपको Tiktok एप्प के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहा हूँ जैसे Tiktok का मालिक कौन है? टिक टॉक के सीईओ कौन है? Tiktok किस देश का है? Tiktok कब लांच हुआ? कितने पैसे कमाता है? और इसका इतिहास क्या है?तो आइये जानते हैं।

 Tik tok भारत में बहुत ही पोपुलर एप्प था और इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं की साल 2019 में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ये एप्प था।



हालाँकि अब मोस्ट पोपुलर एप्प Tik tok भारत में बैन है और जैसा की हम सभी जानते हैं अब हम लोग इस एप्प का इश्तेमाल नही कर सकते हैं।

Tiktok के Ban होने के बाद इंडिया में बहुत सारे शोर्ट वीडियो मेकिंग एप्प आ चुके हैं लेकिन भारत में Tiktok App जितना Popular हुआ उतना अभी कोई भी एप्प पोपुलर नही हो पाया है।

भारत में Tiktok का इतना ज्यादा पोपुलर होना और लोगों द्वारा इस एप्प को इतना पसंद करने का कारण इसके फीचर और इसके मालिक की मार्केटिंग Strategies है।

बहुत से लोग TikTok एप्लीकेशन का यूज़ तो मजे से करते हैं लेकिन कई लोगों को इस एप्प के इतिहास और मालिक के बारे में ज्यादा जानकारी नही है तो आइये जानते हैं।

Tik Tok एप्प क्या है? टिक टॉक कौन से देश का है?

Tik Tok App एक शोर्ट वीडियो मेकिंग प्लेटफॉर्म हैं जहाँ आप 15 सेकंड तक का वीडियो बना सकते हो और लोगों द्वारा बनाये गये मजेदार वीडियो देख भी सकते हो.

यह एप्प शुरुवात में लड़कियों के बीच बहुत पोपुलर हुआ और लड़कियों के ज्यादातर वीडियो वायरल होने की वजह से इस एप्प की पॉपुलैरिटी इंडिया में बहुत तेजी से बढ़ी ।

Tik Tok App की ख़ास बात ये हैं की इसमें वीडियो बनाने के लिए आपको अलग से एडिटिंग की ज्यादा जरूरत नही पड़ती है. इस एप्प के अन्दर इतने सारे फीचर मजूद है की आप अपना एक बेहतरीन वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हो।

आपको बता दूँ साल 2019 में यह एप्प दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला एप्प है और यूजरबेस के हिसाब से इसने फेसबुक को भी पीछे छोड़ दिया था।

हालाँकि भारत ने Tik tok को डाटा चुराने के आरोप में और इसमें 18+ कंटेंट (अश्लील सामग्री) होने की वजह से बैन कर दिया और अब कोई भी भारत में इस एप्प का इस्तेमाल नही कर सकता है।

Tik Tok का मालिक कौन है? टिक टॉक के सीईओ कौन है

Tik tok चाइना की कंपनी ByteDance का एप्प है और इस कंपनी के मालिक Zhang Yiming है यानि Tik tok के मालिक Zhang Yiming है. Zhang Yiming की उम्र 37 साल है।

Zhang Yiming, ByteDance के अलावा Toutiao कंपनी के भी मालिक है. Toutiao एक chinese न्यूज़ और इनफार्मेशन कंटेंट प्लेटफार्म है।

Zhang Yiming ने ByteDance कंपनी की स्थापना साल 2012, मार्च के महीने में की थी. इस कंपनी का headquarter बीजिंग में है. मई 2020 तक ByteDance कंपनी का मूल्य 100 बिलियन डॉलर से अधिक रहा।

 
टिक टॉक के सीईओ Vanessa Pappas हैं इससे पहले Kevin A. Mayer टिक टॉक के सीईओ थे इन्होने 27 अगस्त 2020 को इस्तीफा दे दिया था।

Tik Tok App कब लांच हुआ?

इस कंपनी ने Tiktok एप्प को 2017 में 1 बिलियन डॉलर (यानि 7000 करोड़ रूपए) में खरीद लिया था उस समय Tiktok एप्प musical.ly के नाम से जाना जाता था और काफी तेज़ी से पोपुलर हो रहा था।

जैसा की आपको अभी उपर मैंने बताया की यह एप्प पहले musical.ly के नाम जाना जाता था जिसको बाद में ByteDance कंपनी ने Music.ly को 9 नवम्बर 2017 को खरीद लिया और साल 2017 में Tik tok नाम से इंटरनेशनल मार्किट में इस एप्प को लांच किया ।

23 जनवरी 2018 में Tik tok एप्प, फ्री एप्प की तुलना में App स्टोर पर डाउनलोड में थाईलैंड और दुसरे देशो पहले स्थान पर रहा।

इस तरह से लोग Musical.ly App को TikTok App के नाम से पहचानने लगे और प्ले स्टोर में भी इसका नाम बदल कर TikTok हो गया।

Musical.ly App की बात करें तो इसको चाइना के संघाई में दो दोस्तों ने alex Zhu और Luyu Yang ने बनाया था जो की बाद में लोगों के बीच बहुत पोपुलर हुआ।
Tik Tok को चाइना में Douyin नाम से जाना जाता है और इसे खास तौर पर चाइना में एक अलग ही तरीके से रखा गया है. Douyin एप्प चाइना में बहुत पोपुलर है और इसका यूजर बसे भी चाइना में बहुत बड़ा है।

 

Tik Tok कितने पैसे कमाता है?

टिक टोक एप्प के लिए भारत बहुत बड़ा बाज़ार था और इसके बैन होने से इसकी कमाई में तगड़ा झटका लगा. लगातार तेज़ी से बढती पॉपुलैरिटी से Tik Tok की तुलना Youtube और फेसबुक जैसे बड़े प्लेटफॉर्म से होने लगी थी ।

Tik Tok की सबसे ज्यादा कमाई चीन से होती थी इसके बाद अमेरिका से, कमाई के मामले में Tik Tok के लिए भारत इन देशों के मुकाबले उतना अहम नही था।

फिर भी यह भारत से बहुत अच्छी कमाई कर रहा था. आपको बता दूँ साल 2019 October से December तक इसने भारत से 25 करोड़ रूपए की कमाई की।

Tik Tok की कमाई भारत में काफी तेज़ी से बढ़ रही थी इसकी कमाई का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं जब टिक टोक ने भारत से सितम्बर 2020 तक 100 करोड़ रूपए कमाई का लक्ष्य रखा था।

ख़बरों के मुताबिक दिसंबर 2019 में इसकी कमाई 40 मिलियन डॉलर (करीब 283 करोड़ रूपए) हुई थी जिसमे चाइना से हिस्सा 78 % और अमेरिका से 16 % था और पूरे साल की कमाई 720 करोड़ रूपए थी।

सेंसर टीवी की खबरों के मुताबिक Tik Tok ने 2019 में 700 मिलियन से भी ज्यादा डाउनलोड पूरे किये इसमें भारत से 45% डाउनलोड हुए और यह भारत में downloading के मामले में पहले स्थान पर रहा।

निष्कर्ष - दोस्तों अब आप जान ही गये होंगे की Tik Tok App के मालिक कौन है और यह किस देश का है. Tik tok को भारत में बैन करने की असली वजह उसमे लोगों द्वारा अश्लील सामग्री को पोस्ट करना था।

लोग इस एप्प में पोपुलर होने के लिए काफी हद तक ऐसे काम कर रहे थे जो की उनके लिए बिलकुल भी सही नही थे. लडकियां भी जल्दी से पोपुलर होने और पैसे कमाने के चक्कर में बेहद अश्लील और गंदे वीडियो बनाने में लगी थी।

वैसे Tik tok के भारत में बैन होने से आपका क्या विचार है कमेंट करके जरूर बताना और इनफार्मेशन से जुडी जरूरी जानकारी के लिए Newsmeto वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

0 Comments:

Thanks for Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.